The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Crime

रोटावेटर की चपेट में आने से 15 वर्षीय छात्र की मौत

Spread the love

जिले के ढीमरखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम सगोना में आज दोपहर एक हादसे में खेती के काम में लगे ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आने से 15 वर्षीय दिव्यांशु मेहरा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक ने दिव्यांशु को रोटावेटर का नट कसने के लिए कहा और ट्रैक्टर चालू कर दिया, जिससे मासूम उसकी चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरिया भेजा। दिव्यांशु सुशील मेहरा का इकलौता बेटा था और रामपुर मॉडल हाई सेकेंडरी में कक्षा नौवीं का छात्र था। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि ट्रैक्टर और चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजन गम में डूबे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor