The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शातिर दो गांजा तस्कर गिरफ्तार,15 लाख का माल जब्त

Spread the love

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने गाड़ी के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे गांजे को पकड़ा है। इसकी कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है। यह तस्कर मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं,जो ओडिशा से गांजा ले जाकर मध्यप्रदेश में खपाने की तैयारी में थे।रायगढ़ पुलिस को मुखबिर से रविवार रात को ही सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर ओडिशा तरफ से गांजा लेकर आने वाले हैं। इसके चलते पुलिस ने छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉडर पर बिरनीपाली चेकपोस्ट के पास एक टीम को तैनात किया था। ये टीम आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी।इसी बीच पुलिस को सुबह 10 से 11 बजे के बीच एक सफेद कलर की पिकअप वाहन आते दिखी थी। इस पिकअप गाड़ी को भी पुलिस ने रोका था। गाड़ी रोककर पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच में पुलिस को पता चला कि गाड़ी के पीछे के हिस्से को भले ही खाली रखा गया है। मगर उसके नीचे की ओर गुप्त चेंबर बनाया गया था। जिसमें 100 पैकेट गांजा था। इस गांजे की कीमत 15 लाख रुपए हैं।पुलिस ने गांजा देखते ही गाड़ी में बैठे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राजू मालवीय 27 वर्ष और कमल सिंह बागरी बताया। दोनों मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। वे इस गांजे को मध्यप्रदेश के देवास में खपाने की तैयारी में थे। पुलिस ने अब दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से गांजा के अलावा गाड़ी भी जब्त की गई है। गाड़ी की कीमत 3 लाख रुपए बताई गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor