The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ब्रेकिंग :बाइक से गांजा तस्करी करते दो गिरफ्तार,4 किलो 105 ग्राम गांजा जब्त

Spread the love

”संजय चौबे”
राजनादगांव।
जिले के चिचोला पुलिस चौकी में शनिवार को गांजा लेकर जा रहे बाइक सवार दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 4 किलों ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक चिचोला पुलिस को 26 नवंबर को मुख़बिर से सूचना प्राप्त हुई की एक पल्सर बाइक से दो लोग गांजा लेकर आ रहे है। जिसके बाद जी.ई.रोड छुरिया मोड़ ग्राम बापूटोला के पास करीब 13/20 बजे,दो संदिग्ध व्यक्ति एक वाहन नीला रंग के मोटर सायकल पल्सर क्रमांक CG 08 AN 8632 में आते दिखे जिसे रोककर तलाशी लेने पर 04 किलो 105 ग्राम गांजा गांजा बरामद हुआ। आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम संतोष वासनिक पिता कन्हैया वासनिक उम्र 32 साल ग्राम गठुला पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव तथा संतोष सिंह पिता स्व. जीवन सिंह राजपूत उम्र 43 साल ग्राम सडक बंजारी पुलिस चौकी चिचोला जिला राजनांदगांव निवासी बताया। आरोपियों के कब्जे से 04 किलो 105 ग्राम गांजा 19500/-रूपये तथा एक नग मोबाइल कीमत 10,000 रुपये एवं पल्सर मोटरसाइकिल कीमत 35000 /-रूपये कुल जुमला कीमती 67,500/-रूपये को जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों को अपराध धारा 20-बी एन.डी.पी.एस एक्ट का होना पाये जाने से मौके पर अपराध सदर की देहाती नालसी पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *