The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeMadhya Pradesh

आय से अधिक संपत्ति पर लोकायुक्त ने की कार्रवाई

Spread the love

धार। जिले में लोकायुक्त की टीम ने आदिम जाति सहकारी सोसायटी प्रबंधक गोवर्धन मारू लाबरिया के घर और फार्म हाउस पर छापेमारी । यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत पर की गई। बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे इंदौर लोकायुक्त की टीम धार पहुंची और 8-10 गाड़ियों में सवार 10 से ज्यादा अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की। इस दौरान डीएसपी सुनील तालान समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। फिलहाल लोकायुक्त की टीम सर्चिंग और दस्तावेजों की पड़ताल में लगी हुई है और इस कार्रवाई के संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *