The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeState

सूदखोरों की प्रताड़ना से परेशान किसान ने जान दी

Spread the love

राजनांदगांव। कर्ज और सूदखोरों की प्रताड़ना से परेशान एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। यह मामला सुरगी पुलिस चौकी के संबलपुर (सिंघोाला) की है। जहाँ के निवासी रामखिलावन साहू 49 ने 19 नवंबर को सिंघोला धान खरीदी केंद्र के पास एक पेड़ से लटक गया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतक ने प्रताड़ित करने वाले बड़े कारोबारियों का नाम लिखा है। सुसाइड नोट के अनुसार रामखिलावन साहू को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने वालों में राजनांदगांव के सराफा व्यापारी आरके ज्वेलर्स के संचालक और आढ़तिया उमेश पालीवाल व रमेश पालीवाल आदि शामिल हैं।
मृतक के परिजनों ने बताया कि रामखिलावन साहू ने इन कारोबारियों से कुछ रकम उधार ली थी। इस कर्ज पर 5 प्रतिशत तक का ब्याज वसूला जा रहा था। इसके चलते मृतक ने जान दे दी। घटने के 6 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं की गई है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के 6 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने राजनांदगांव पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor