The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhhealthState

दूषित पानी से 50 से ज्यादा लोग उल्टी-दस्त और डायरिया से पीड़ित

Spread the love


खैरागढ़ में साफ पेयजल की कमी और दूषित पानी की समस्या ने गंभीर रूप ले लिया है। लिमउटोला में 31 अक्टूबर को 37 वर्षीय समारू गोंड की मौत के बाद भी प्रशासन की सुस्ती जारी रही, और अब नया करेला गांव में दूषित पानी पीने से 50 से अधिक लोग उल्टी-दस्त और डायरिया से बेहाल हैं। ग्रामीणों ने बार-बार पाइपलाइन लीकेज और दूषित जल प्रवाह की शिकायतें कीं, लेकिन पीएचई विभाग और ग्राम पंचायत की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नया करेला में पानी की पाइपलाइन कई जगह नालियों के संपर्क में होने और लीकेज के कारण गंदा पानी सप्लाई लाइन में घुसता रहा। बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को आपात चिकित्सा शिविर लगाना पड़ा और 5 गंभीर मरीजों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज भेजा गया। खैरागढ़ विकासखंड के चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, जबकि पीएचई ने पानी के सैंपल लेकर पाइपलाइन सुधार प्रक्रिया शुरू की है। ग्रामीण सवाल कर रहे हैं कि प्रशासन और विभाग हर बार तब जागेंगे जब हालात अस्पतालों तक पहुंच जाएं, क्योंकि लिमउटोला में हुई मौत एक चेतावनी थी और नया करेला में बीमारियों का विस्फोट दूसरी। खैरागढ़ के लोग साफ पानी की लगातार मांग कर रहे हैं और जिम्मेदारों की सुस्ती से उनका संकट गहरा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor