The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhState

जमीन की गाइडलाइन रेट ना बढ़ाना कांग्रेस की साजिश: वित्त मंत्री

Spread the love


रायपुर। जमीन के गाइडलाइन रेट में बढ़ोतरी को लेकर विपक्ष के हमलों का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोग शराब, कोयला और सट्टा का पैसा जमीन में निवेश कर उसे इकट्ठा करना चाहते थे, इसलिए दस फीसदी के कम रेट पर ही खरीदी-बिक्री की जाती रही। ओपी चौधरी ने कहा कि गाइडलाइन रेट न बढ़ाने के पीछे कांग्रेस की बड़ी साजिश थी और अगर कहीं कोई त्रुटि है तो उसे ठीक कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि कम रेट सीधे तौर पर किसानों को नुकसान पहुंचाता है। मंत्री ने गाइडलाइन रेट को केवल होम लोन सुविधाओं तक सीमित नहीं रखते हुए कहा कि यह किसानों के हित और राज्य के रियल एस्टेट सुधार के लिए भी महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा यह कदम राज्य की जनता और अर्थव्यवस्था दोनों के लिए लाभकारी साबित होगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor