The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISCState

1 दिसंबर से मिलेगी 200 यूनिट हाफ बिजली की राहत, कामर्शियल और पंप कनेक्शनधारी को नहीं मिलेगा लाभ

Spread the love

1 दिसंबर से मिलेगी 200 यूनिट हाफ बिजली की राहत, कामर्शियल और पंप कनेक्शनधारी को नहीं मिलेगा लाभ
रायपुर। भारी भरकम बिजली बिल को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है और सोशल मीडिया में उपभोक्ता इसका जमकर विरोध भी कर रहे है। इसके विरोध में विपक्ष ने भी प्रदर्शन किया था और इस बीच सरकार ने अब 100 यूनिट हाफ बिजली बिल योजना का दायरा बढ़ाकर 200 यूनिट कर दिया है। दिसंबर महीने से 200 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिलने की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारी दे रहे हैं। यदि कोई उपभोक्ता 201 यूनिट बिजली खपत करता है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके साथ ही कामर्शियल और पंप कनेक्शनधारी किसानों को यह छूट नहीं मिलेगी। हाफ बिजली बिल छूट का लाभ सिर्फ घरेलू उपभोक्ताओं को ही मिलेगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor