The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

अकलतरा में बड़ी चोरी का हुआ खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

जांजगीर-चांपा। अकलतरा क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अकलतरा थाना और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में कस्तूरी ट्रेडर्स में चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से लगभग 3 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात, 28 चांदी के सिक्के, दो मोटरसाइकिल और एक ऑटो बरामद हुआ है। मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, 21 नवंबर को प्रार्थी अर्चित अग्रवाल के घर से नकदी, जेवरात और चांदी के सिक्के चोरी हो गए थे। पुलिस ने विशेष टीम बनाई और फॉरेंसिक, फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच आगे बढ़ाई। सीसीटीवी फुटेज और लगातार निगरानी के बाद संजय नगर निवासी अफरोज खान और किशन कश्यप को हिरासत में लिया गया, जिन्होंने अपराध स्वीकार किया। आरोपियों ने चोरी की योजना बनाकर दुकान और घर के ताले तोड़े, सीसीटीवी हार्डडिस्क निकाल ली और जेवरात व नकदी अपने साथ ले गए। बाद में फुटेज वायरल होने पर अन्य आरोपियों ने अफरोज को ब्लैकमेल किया और चोरी की रकम और माल बंटा। पुलिस ने अफरोज और अन्य आरोपियों से कुल 2,11,000 रुपये नकद, 27 चांदी के सिक्के, सोने-चांदी के आभूषण, ऑटो और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor