The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ब्राउन शुगर बेचने कि फिराक में घूम रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,लाखों का माल जब्त

Spread the love

दुर्ग। दुर्ग जिले में पुलिस ने 200 ग्राम ब्राउन शुगर (ड्रग्स) के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नागपुर का एक आरोपी भी शामिल है,जो इस गिरोह का सरगना है। पुलिस आज इस मामले का खुलासा करेगी। दुर्ग कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन लोग संदिग्ध रूप कोई नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी करके उन्हें गिरफ्तार किया। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास 200 पुड़िया में ब्राउन शुगर मिली। जिसका कुल वजन 200 ग्राम है। जब्त की गई ब्राउन शुगर की कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस तीनो आरोपियों को आज न्यायालय में पेश करेगी। वहां से वह इन आरोपियों को पुलिस रिमांड में लेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor