The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

StateEducationMadhya Pradesh

शिक्षकों का वेतन अब ई-अटेंडेंस के आधार पर ही

Spread the love


ग्वालियर। जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी ने सख्त आदेश जारी किया है कि नवंबर 2025 का वेतन केवल ई-अटेंडेंस के आधार पर ही जारी किया जाएगा। आदेश के अनुसार, यदि किसी शिक्षक ने किसी दिन की ई-अटेंडेंस नहीं लगाई, तो उतने दिन का वेतन कट जाएगा। डीईओ ने सभी डीपीसी, बीईओ, संकुल प्राचार्यों और स्कूल प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि वे पोर्टल पर अटेंडेंस की नियमित निगरानी करें और लापरवाही बरतने वाले प्राचार्यों के खिलाफ भी कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस आदेश के बाद जिले भर के शिक्षकों में हड़कंप मच गया है, क्योंकि अब सभी को प्रतिदिन समय पर अटेंडेंस लगाना अनिवार्य हो गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि यह कदम पारदर्शिता लाने और अनुपस्थित शिक्षकों पर लगाम लगाने के लिए जरूरी है और आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो चुका है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *