The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

StateCrimeMadhya Pradesh

मिठाई कारखाने में गंदगी पर सख्त कार्रवाई

Spread the love


सतना .रेलवे स्टेशन के पास स्थित सत्यम रेस्टोरेंट और समोसे के कारखाने में फूड विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। शुक्रवार को तीन सदस्यीय टीम ने रेस्टोरेंट से समोसे और मिठाइयों के सैंपल लिए और कारखाने में रखे लगभग 200 समोसे नष्ट कर दिए। शिकायतों के मुताबिक, दोनों जगह गंदगी के बीच खाद्य सामग्री बनाई जा रही थी, जिससे यात्रियों के बीमार पड़ने का खतरा था। होटल संचालक डर के मारे मौके से भाग निकले। फूड विभाग ने दोनों संचालकों को सख्त नोटिस जारी किया है और उचित जवाब न मिलने पर रेस्टोरेंट और कारखाने को सील करने की चेतावनी दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *