The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

StateCrimeMadhya Pradesh

शादी समारोह में पथराव, 5 गिरफ्तार 4 आरोपी फरार

Spread the love


भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में देर रात एक शादी समारोह में पत्थरबाजी और झगड़े की घटना ने अफरा-तफरी मचा दी। खानूगांव के बागो बहार में चल रही पार्टी के दौरान कुछ लोगों के बीच सिगरेट और गुटखा की खरीद को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो पत्थरबाजी, धक्कामुक्की और मारपीट में बदल गया। घटना में तीन व्यक्ति घायल हुए हैं, जिसमें एक व्यक्ति को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नौ लोगों पर FIR दर्ज की और पांच आरोपियों—मोहतसिम मोहम्मद खान, फैसल, मुक्तकिम, एहतेशाम और अज़हरुद्दीन—को गिरफ्तार किया। शेष चार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने धारा 296, 115(2), 351(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और सभी आरोपियों को कोहेफिजा थाने में रखा गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor