The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeState

महिला से दुष्कर्म कर किया वीडियो वायरल

Spread the love

राजनांदगांव। शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। गौरतलब है कि पीड़िता का आरोपी से विवाह समारोह के दौरान हुई थी जान पहचान। पीड़िता के साथ डोंगरगढ़ के राधिका लाज में दुष्कर्म किया था। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
डोंगरगढ़ पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी विकास कोसले पिता सूरज कोसले 26 निवासी ग्राम भंडारपुरी थाना खरोरा जिला रायपुर बताया गया है। पीड़िता ने 10 अप्रैल को डोंगरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी विकास कोसले से 5-6 माह पूर्व एक शादी में मुलाकात हुई थी। इसी दौरान दोनों ने एक- दूसरे का नाम पता एवं मोबाइल नंबर लिया था। दोनों में इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती और बातचीत होने लगी।
23 मार्च 2026 को आरोपी डोंगरगढ़ आया और पीड़िता को राधिका लॉज में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद में आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। इसी दौरान उसने उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
पुलिस ने अपराध क्रमांक 175/2026 धारा 69 बीएनएस एवं 67 (क) आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहाँ से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *