The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeState

जिन्दा पैंगोलिन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। राजधानी में जिंदा पैंगोलिन के साथ 2 तस्करों को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है। इसका तस्कर 50 करोड़ रुपए में सौदा करने रायपुर लेकर आए थे। वन परिक्षेत्र अधिकारी रायपुर दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि मुखबिर से पैंगोलिन तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद वन विभाग की स्पेशल टीम तैयार की गई। भाटागाँव में मौजूद आरोपियों से ग्राहक बन कर संपर्क किया गया। इसके बाद पैंगोलिन के साथ आरोपियों को पकड़ा गया। वन विभाग की टीम ने तस्करों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि पैंगोलिन का 50 करोड़ रुपए में सौदा करने पखांजूर से रायपुर लाए हैं। पकड़े गए तस्करों में खोखन हालदार और गोपाल बोपचे शामिल हैं। इनमें से एक आरोपी बालाघाट का रहने वाला है, जिसके पास से पैंगोलिन को बरामद किया गया, और दूसरा पखांजूर का रहने वाला है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *