The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

दंतेवाड़ा में ऐतिहासिक फागुन मड़ई की धूम

Spread the love

दंतेवाड़ा/रायपुर। दंतेवाड़ा में ऐतिहासिक फागुन मड़ई की धूम देखने को मिली है। इस बार फागुन मड़ई में करीब 700 से ज्यादा क्षेत्रीय देवी-देवता शामिल हुए। पिछले साल कोरोना की वजह से यह संख्या 300 से 400 के करीब थी। लगभग 11 दिनों तक चलने आली विश्व प्रसिद्ध फागुन मड़ई का आज आठवां दिन है। 9 मार्च से मां दंतेश्वरी के मंदिर में रस्म शुरू हो गई है। मंगलवार की रात दंतेवाड़ा में पूरे 2 साल के बाद मेला भी भरा। मेला 18 मार्च तक चलेगा। 19 मार्च को क्षेत्रीय देवी-देवताओं की विदाई की जाएगी। मेला देखने के लिए दूर-दराज से लोग पहुंचे। साथ ही हर रोज परंपरा अनुसार मां दंतेश्वरी की पालकी भी निकाली जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor