The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के रेवती रमण सिंह ने कैंसर के बढ़ते प्रकोप पर जताई चिंता

Spread the love

THEPOPATLAL राज्यसभा में बुधवार को विभिन्न दलों के सदस्यों ने देश में कैंसर की घातक बीमारी के प्रसार और इससे मौत के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई और सरकार से इसकी रोकथाम के लिए उपाय करने की मांग की। शून्यकाल के दौरान समाजवादी पार्टी के रेवती रमण सिंह ने कहा कि देश में कैंसर की बीमारी तेजी से फैल रही है और रोजाना करीब 1500 लोगों की इससे मौत हो रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘कैंसर से सालाना 12 से 15 लाख लोगों की मौत हो रही है। यदि इस पर नियंत्रण के ठोस उपाय नहीं किए जाएंगे तो आने वाले दिनों में यह सूनामी का रूप ले लेगा।’’ उन्होंने सरकार से गांवों में कैंप लगाने का अनुरोध किया ताकि लोगों की जांच की जाए और कैंसर का लक्षण दिखते ही उनके इलाज की शुरुआत की जा सके। उन्होंने कहा ‘‘सरकार को इसकी रोकथाम के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।’’

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor