The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

UncategorizedMadhya PradeshMISCNational

जबलपुर–चिल्पी एनएच -30 होगी फोरलेन

Spread the love

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच सड़क कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए जबलपुर–मंडला–चिल्पी NH-30 फोरलेन परियोजना की DPR तैयार की जा रही है। यह परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के 160 किलोमीटर लंबे मार्ग को 2-लेन से आधुनिक 4-लेन कॉरिडोर में बदलने का काम करेगी और प्रयागराज–जबलपुर–रायपुर कॉरिडोर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमृत लाल साहू ने बताया कि सड़क सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिसमें खतरनाक मोड़ों को सुधारा जाएगा और ब्लैकस्पॉट्स हटाए जाएंगे। कान्हा टाइगर रिजर्व से गुजरने वाले मार्ग में वन्यजीवों के लिए अंडरपास और वाइल्डलाइफ क्रॉसिंग भी बनाए जाएंगे। बीजाडांडी-बिछिया में बायपास और फ्लाईओवर बनाए जाने से भेड़ाघाट, धुआंधार और कान्हा जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *