The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

राजा दिग्विजय दास की स्मृति में शरबत वितरित

Spread the love

राजनांदगांव। राजा दिग्विजय दास की स्मृति में 25 अप्रैल को महाकाल चौक पर आयोजित श्रद्धांजलि एवं सेवा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर उनके योगदान को याद किया और सेवा कार्यों में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान राजगामी संपदा न्यास की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू एवं उपाध्यक्ष मनोज निर्वाणी का सम्मान महापौर मधुसूदन यादव की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने राजा दिग्विजय दास के जनसेवा एवं त्यागपूर्ण जीवन को प्रेरणास्रोत बताया।
संस्कारधानी सेवा संस्थान द्वारा महाकाल चौक पर आम नागरिकों को शरबत वितरित किया गया। इसके मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव राजगामी सम्पदा न्यास अध्यक्ष पूर्णिमा साहू उपाध्यक्ष मनोज निर्वाणी ने भी आम नागरिकों को शरबत वितरण किया। इस सेवा कार्य में संस्थान के राजू डागा, लक्ष्मण लोहिया, संजय तेजवानी, भावेश अग्रवाल, मनोज बैद, राजा मखीजा, सुरेश पंजवानी, अमित खंडेलवाल, राजकुमार बाफना, अशोक पांडे सहित अनेक नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में मातृ शक्ति की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रही। प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद मिथलेश्वरी देवांगन, शैली साहू, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा गायकवाड़, कांति मौर्य, मोना गोसाईं, मधु बैद सहित अन्य महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद शैक्की बग्गा, शरद सिन्हा, संजू बघेल, शेखर लश्करे, राजा मखीजा, वैष्णव समाज के सदस्य एवं शीतला मंदिर के पुजारी गण भी शामिल हुए और आयोजन की सराहना की।
महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा और एकता की भावना मजबूत होती है तथा उन्होंने अगले वर्ष इस कार्यक्रम को और बड़े स्वरूप में आयोजित करने का आश्वासन दिया। राजगामी संपदा न्यास की नवनियुक्त अध्यक्ष पूर्णिमा साहू ने कहा कि राजनांदगांव रियासत की पहचान नागपुर से लेकर रायपुर तक फैली हुई थी। यहां के राजा दानवीर के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने कहा कि ऐसे लोकप्रिय राजा दिग्विजय दास को आज हम सभी नमन करते हैं।
संस्कारधानी सेवा संस्थान के राजू डागा, लक्ष्मण लोहिया ने कहा कि आयोजन के माध्यम से समाज में सेवा, त्याग और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया, जिससे नागरिकों को समाजहित में आगे आने की प्रेरणा मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *