The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeState

दुबई यात्रा के नाम पर 35 लाख की ठगी

Spread the love

बिलासपुर। दुबई की यात्रा कराने का झांसा देकर 35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। टूर एंड ट्रैवल्स चलाने वाले पति-पत्नी ने 10 लोगों से ठगी की। तारबाहर निवासी शेख अकरम ने सिविल लाइन थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कटघोरा निवासी वसीम अली और उनकी पत्नी रेशमा अली वर्ष 2023 में तालापारा तैयबा चौक में टूर एंड ट्रैवल्स का कार्यालय चला रहे थे। उन्होंने कुछ लोगों का पासपोर्ट और वीज़ा बनाकर टुंबई में धार्मिक यात्रा कराई, जिससे समाज के अन्य लोग उन पर भरोसा करने लगे।
इसके बाद शेख अकरम और अन्य 9 लोगों ने दुबई की धार्मिक यात्रा के लिए कंपनी को कुल 35 लाख रुपये दिए। पैसा देने के बावजूद यात्रा नहीं कराई गई और दंपती कंपनी का दफ्तर बंद कर भाग गए। शिकायत के बाद पुलिस ने वसीम अली और उसकी पत्नी रेशमा अली के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *