The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

घर में लगी आग से पूर्व पंचायत सचिव की जलकर मौत

Spread the love

सूरजपुर। चांदनी बिहारपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत उमझर के स्कूल पारा के एक घर में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरे घर को चपेट में ले लिया। इस दौरान पूर्व पंचायत सचिव अपने घर में ही मौजूद था। आग लगने के बाद वे लपटों के बीच घिर गए और उन्हें निकलने का मौका ही नहीं मिला। इसी बीच आग से जिंदा जलकर उनकी मौत हो गई। गांव वालों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन पूर्व सचिव की मौत हो चुकी थी।
चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमझर के स्कूलपारा निवासी ईश्वर सिंह आयाम ग्राम पंचायत के पूर्व सचिव रह चुके थे। बुधवार को उनके घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही पलों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और इस हादसे में ईश्वर सिंह आयाम की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया आग अचानक भड$की और तेजी से फैलती चली गई। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते और मदद के लिए पहुंचते, तब तक स्थिति बेकाबू हो चुकी थी। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घर के अंदर फंसे ईश्वर सिंह को बाहर नहीं निकाला जा सका। घटना की सूचना मिलते ही मोहरसोप पुलिस चौकी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना के बाद पूरे उमझर गांव में मातम पसरा हुआ है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *