The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बच्चा चोरी की अफवाह पर ग्रामीणों ने फेरीवालों को पीटा

Spread the love

जगदलपुर। लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के बाजारपारा में बीती रात कुछ ग्रामीणों ने मध्यप्रदेश से सामान बेचने आये लोगों पर बच्चा चोरी करने का शक जताते हुए बवाल मचा दिया। देखते ही देखते पूरे गांव के लोग आ पहुंचे। जहां फेरी वालों के साथ मारपीट के साथ ही गाली गलौज भी की गई। डर के चलते फेरीवालों ने अपने आप को एक कमरे में बंद कर लिया। इसकी सूचना लोहंडीगुड़ा थाना को मिलने के बाद पुलिस मौके पर पंहुचकर फेरीवालों को अपने साथ थाने ले जाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश जिले के सीहोर गांव में रहने वाले परिवार के लोग फेरी का सामान बेचने के लिए 2 दिन पहले लोहंडीगुड़ा पहुंचे। जहां एक किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। बीती रात को उनके घर के बाहर कुछ बच्चे खेल रहे थे। उन फेरी वालों के साथ आये कुत्ते ने भौंकना शुरू कर दिया। कुत्ते की आवाज सुनकर कुछ बच्चे भाग गए तो वहीं एक बच्चा जाने का नाम नहीं ले रहा था। जिसके बाद फेरी वाले घर के बाहर आकर उस बच्चे को जाने के लिए बार-बार कह रहे थे। अचानक से बच्चे की रिश्तेदार ने फेरीवालों के साथ बच्चे को देख लिया और बच्चा चोरी करने की बात कहते हुए गांव में इस बात की अफवाह फैला दी कि मध्यप्रदेश से आए लोग बच्चा चोरी कर रहे है।
देखते ही देखते गांव के लोग जमा हो गए, इस बात की जानकारी लोहंडीगुड़ा थाना प्रभारी को दी गई। पुलिस के आने से पहले ग्रामीणों ने फेरीवालों के साथ गाली गलौज करने के साथ ही मारपीट भी शुरू कर दी थी। फेरीवालों ने किसी तरह से अपनी जान बचाते हुए कमरे के अंदर छिप गए और दरवाजे को बंद कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फेरीवालों की सुरक्षा को देखते हुए अपनी वाहन में सभी को बिठाकर ले गए। वही कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि यह केवल अफवाह था, कि फेरीवालों ने बच्चा चोरी किया हैं। फिलहाल पुलिस सभी को फेरीवालों को अपने साथ थाने ले गई है। इस दौरान फेरीवालों का परिवार बुरी तरह से डरा हुआ था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *