The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

मानसिक रूप से परेशान महिला ने लगाई फांसी

Spread the love

धमतरी। गणेश्वरी नेताम ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मामला अर्जुनी थाने के ग्राम मुजगहन का है।
गौरतलब है कि मृतका का दो माह का बच्चा है। बताया जा रहा है कि गणेश्वरी का विवाह पांच वर्ष पहले हुआ था और दो माह पूर्व ही उनका पहला बच्चा ऑपरेशन के जरिए हुआ था। परिजनों के अनुसार ऑपरेशन के बाद से ही महिला को लगातार स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी, इसी बीच उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। इस घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *