Wednesday, November 11, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeMISC

घर में बम बनाने का सामान मिलने से मचा हड़कंप

Spread the love

रायपुर। रावाभाठा इलाके में वार्ड नंबर 13 स्थित एक घर बम बनाने का सामान मिला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यहां से तार, संदिग्ध केमिकल और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद होने की बात कही जा रही है। इससे इलाके में दहशत फैल गई। मौके की नाकाबंदी कर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बम बनाने के सामान मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के लोगों की आवाजाही को भी रोक दिया गया है।
बताया जा रहा है कि यह मामला कमिश्नरेट नार्थ जोन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पुलिस ने मौके पर मिले संदिग्ध सामान की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह सामग्री किस उद्देश्य से रखी गई थी। पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor