The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

कलेक्टर पहुंचे मध्यरात्रि शासकीय मेडिकल कॉलेज पेंड्री, फूड पॉइजनिंग से बीमार हुए बच्चों एवं मरीजों के स्वास्थ्य की ली जानकारी

Spread the love
”उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा मध्य रात्रि शासकीय मेडिकल कॉलेज पेंड्री पहुंचकर ग्राम गातापारकला में फूड पॉइजनिंग से बीमार हुए बच्चों एवं मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी उनके साथ रहे। उल्लेखनीय है कि ग्राम गातापारकला के 71 लोगों का फूड पॉइजनिंग से स्वास्थ्य खराब हुआ, जिनमें से 47 बच्चे हैं। जिन्हें शासकीय मेडिकल कॉलेज पेंड्री में भर्ती कर तत्काल उपचार आरंभ किया गया है और राहत पहुँचाई गई है। ग्राम गातापारकला एसडीएम एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामवासियों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor