The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

एम्बुलेंस से 50 लाख का गांजा जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

महासमुंद। एम्बुलेंस से ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे 77 किलो गांजे को पुलिस ने जब्त किया। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और कोमाखान पुलिस ने मिली सूचना पर कार्यवाई करते हुए एंबुलेंस में छिपाकर ले जा रहे 77 किलो गांजे को जब्त किया है। इस मामले में महाराष्ट्र के 5 अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
इस मामले में पुलिस ने आकाश उर्फ अक्षय जाधव 27, निवासी खड़की, थाना तांबुलवाड़ी, जिला धाराशिव, लिंबाजी जाधव 33, निवासी खड़की, थाना तांबुलवाड़ी, जिला धाराशिव, धनंजय लोखंडे 25, निवासी संतोषनगर वाडे, थाना शोलापुर, जिला शोलापुर, प्रथमेश पिंगले 20, निवासी संतोषनगर वाडे, थाना शोलापुर, जिला शोलापुर और अजय काले 25, निवासी कुलजारपुर नाका, धाराशिव सभी महाराष्ट्र निवासी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त एंबुलेंस, पायलेटिंग कार और 5 मोबाइल फोन समेत कुल 50 लाख 45 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, ओडिशा से महासमुंद की ओर एक एंबुलेंस क्रमांक एमएच 13 सीयू 0707 में गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना पर टेमरी जांच नाका में घेराबंदी कर एंबुलेंस और उसके आगे चल रही पायलेटिंग कार क्रमांक एमएच 12 एनबी 5277 को रोका गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने एंबुलेंस में गांजा होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें 77 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 68/2026 के तहत धारा 20(B)(II)(C) और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
गांजा को ओडिशा के बालीगुडा से लेकर महाराष्ट्र के सोलापुर में खपाने की तैयारी में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *