The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पहाड़ी के नीचे जमीन में नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री मिली

Spread the love

बीजापुर। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के गुप्त ठिकाने का खुलासा किया है। गंगालूर क्षेत्र की पहाड़ियों में जमीन के नीचे बने बंकर मिला है। सर्च ऑपरेशन के दौरान बंकर से हथियार बनाने की फैक्ट्री मिली। लेथ मशीन, ड्रिल मशीन और वेल्डिंग उपकरण बरामद किए गए। बिजली के लिए जनरेटर और सोलर सिस्टम का उपयोग किया जा रहा था। नक्सली जंगल में तकनीकी वर्कशॉप चला रहे थे। बंकर से बीजीएल लॉन्चर और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी मिली। इससे बड़े हमले की साजिश का अंदेशा जताया जा रहा है। सुरक्षाबलों ने इसे रणनीतिक बड़ी सफलता बताया है। ऑपरेशन में शामिल टीम ने जोखिम उठाकर क्षेत्र की घेराबंदी की। बरामद सामग्री से नक्सल नेटवर्क की गहराई सामने आई है। क्षेत्र में सर्चिंग अभियान और तेज कर दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *