The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

अवैध शराब पर रोक लगाने कलेक्ट्रट पहुंचे ग्रामीण

Spread the love

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड अंतर्गत ग्राम कल्ले में अवैध शराब बिक्री ने पूरे गांव की सामाजिक और पारिवारिक व्यवस्था को प्रभावित कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले लगभग 10 वर्षों से गांव में अवैध शराब का कारोबार खुलेआम चल रहा है, जिसके चलते बच्चे, युवा और बुजुर्ग तक नशे की चपेट में आ चुके हैं। गांव की गलियों में आए दिन नशे में धुत लोगों द्वारा गाली-गलौज और विवाद की स्थिति बनी रहती है, जिससे माहौल लगातार बिगड़ता जा रहा है। इस स्थिति का सबसे बड़ा असर युवाओं के भविष्य और विवाह संबंधों पर पड़ रहा है, क्योंकि अन्य गांवों के लोग अवैध शराब की छवि के कारण रिश्ते जोड़ने से इनकार कर रहे हैं। कई युवकों की शादी की उम्र निकलती जा रही है और माता-पिता चिंता में हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसी को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor