The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

जवान ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास

Spread the love

राजनांदगांव। आठवीं बटालियन राजनांदगांव में पदस्थ एक आरक्षक द्वारा मोबाइल रिचार्ज का पैसा देने घर पहुंची नाबालिग से छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया । पीड़ित की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
लालबाग पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, थाना लालबाग में दर्ज अपराध क्रमांक 198/2026 धारा 74, 75 (1) (i) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों लालबाग पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही के मार्गदर्शन में थाना करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रार्थिया द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 11 मई 2026 को जब उनकी नाबालिग लड़की टीवी रिचार्ज की रकम देने आरोपी श्रवण भारती के घर गई थी, तो आरोपी ने उसके घर में नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करते हुए जबरन गलत कार्य करने का प्रयास किया।
इस घटना के दौरान पीड़िता की एक और अन्य नाबालिग पुत्री वहां मौजूद थी। रिपोर्ट पर थाना लालबाग में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी आठवीं बटालियन के आरक्षक श्रवण भारती पिता बसावन राम भारती 36 निवासी ग्राम बगेंद थाना करीमुद्दीननगर जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश, हाल निवासी आठवीं बटालियन पेंड्री थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *