The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

पंडरिया की सरपंच के खिलाफ एसडीएम को अविश्वास प्रस्ताव का सौंपा ज्ञापन

Spread the love

खैरागढ़। जनपद पंचायत छुईखदान के ग्राम पंचायत पंडरिया की सरपंच जानकी जंघेल के खिलाफ पंचों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने अधिकारी एवं के लिए अनुविभागीय विहित अधिकारी गंडई-छुईखदान को ज्ञापन सौंपा है।
पंचों ने आरोप लगाया है कि सरपंच नियमित रूप से पंचायत की बैठक में किसी भी पंच को नहीं बुलाती हैं तथा पंचायत के कार्य मनमाने तरीके से कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पंचों को विश्वास में लिए बिना निर्णय लिए जाते हैं और पक्षपातपूर्ण व्यवहार किया जाता है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा है, इससे ग्रामीणों एवं पंचों में असंतोष है।
आवेदन में पंचायत राज अधिनियम 1994 की धारा 21 एवं नियम 3 के तहत नियमानुसार सरपंच के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग की गई है। इस मौके पर पंच भूपेंद्र, अंजनी, सरस्वती, लक्ष्मी, कांति, उर्मिला, नंदिनी, संतोषी, सीमा, ईश्वर, तिलक, अजय, किशन, कलाराम व सुशीला सहित अन्य पंचगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *