The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

आम के बीच छिपाकर रखे 1 करोड़ से ज्यादा के गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

जशपुर।  जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का 207 किलो गांजा बरामद किया है। यह गांजा आम के ट्रे के बीच में छिपाकर ओडिशा से अंबिकापुर ले जाया जा रहा था, जिसे आगे उत्तर प्रदेश भेजने की योजना थी। यह कार्रवाई कांसाबेल थाना क्षेत्र के दोकड़ा चौकी अंतर्गत की गई, जहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देवरी गांव के पास नाकेबंदी की और भागने की कोशिश कर रहे वाहन को बगिया-दोकड़ा मार्ग पर पकड़ लिया। जांच के दौरान वाहन से 207 पैकेट गांजा, मोबाइल और नगद राशि भी जब्त की गई, जबकि बगीचा थाना क्षेत्र के विमड़ा गांव निवासी प्रेम नाथ सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह गांजा ओडिशा के सुंदरगढ़ से लाया था। पुलिस के अनुसार इस पूरे नेटवर्क की एंड-टू-एंड जांच की जा रही है और नशे के कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश जारी है। जशपुर पुलिस ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ और कई तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है और आगे भी यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *