The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhNational

उत्तराखंड के कैंची धाम में फंसे छत्तीसगढ़ के टूरिस्ट सुरक्षित​,प्रभारी और स्थानीय लोग कर र​हें है मदद

Spread the love

दुर्ग। उत्तराखंड में भिलाई के 55 टूरिस्ट घूमने के लिए गये हुए थे। जिनमें 44 महिलाएं हैं। भारी बारिश के कारण कसौली से नैनीताल के बीच कैंची धाम के पास टूरिस्ट फंसे गये थे। राहत की सूचना मिली है कि सभी 55 लोग सुरक्षित हैं। नैनीताल में मौसम साफ हो गया है। नैनीताल के डीएम के नेतृत्व में सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का कार्य शुरू हो गया है। सीएम भूपेश बघेल व दुर्ग सांसद विजय बघेल ने लोगों को बचाने के लिए लगातार नैनीताल के डीएम से संपर्क किया और फंसे हुए लोगों को हर संभव मदद दिलाने की अपील भी की। भिलाई के तीर्थ यात्रियों को कैंची धाम के एक शासकीय स्कूल में ठहराया गया है, लेकिन कैंची धाम तक पहुंचते-पहुंचते लोगों के पैरों में पत्थरों से चोटे आई हैं, वहीं वर्तमान में उस क्षेत्र के थाना प्रभारी और स्थानीय लोगों द्वारा तीर्थयात्रियों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor