The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

WeatherChhattisgarh

राज्य में मानसून की गतिविधि थमने से पारा चढ़ा

Spread the love

रायपुर। राज्य में प्री मानसून की गतिविधि जारी है। मगर बारिश का दायरा सिमट गया है। मुंगेली, कवर्धा समेत कुछ इलाकों में हल्की से माध्यम पानी गिरा, लेकिन अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहा और पारा चढ़ने लगा है। इससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। . जगदलपुर और रायपुर के आसपास के इलाकों में 1 से 3 डिग्री तक तापमान में वृद्धि हुई है। मानसून अभी भी अटका हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। रायपुर का तापमान 40 डिग्री रहा। मुंगेली में 5 सेमी और कवर्धा में 1 सेमी वर्षा हुई।
फिलहाल पश्चिम राजस्थान से उत्तर-पूर्व राजस्थान, उत्तर मध्य प्रदेश, दक्षिण उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से होते हुए गंगीय पश्चिम बंगाल तक समुद्र तल पर मौसमी द्रोणिका बनी हुई है। मध्य उत्तर प्रदेश से पश्चिम मध्य प्रदेश से होते हुए उत्तर मध्य महाराष्ट्र तक समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक द्रोणिका बनी हुई है।
प्रदेश में आज एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, गरज चमक के साथ वज्रपात और 50 किमी रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी दी गई है। दो दिन बाद भी इसी तरह मौसम रहने का अनुमान है। रायपुर और आसपास के इलाकों में आज फिर बादल छा सकते हैं। बारिश और बादल गरजने की स्थिति बन सकती है। दिन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और रात को 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *