The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

मारपीट से सतनामी समाज भड़का, थाने के बाहर प्रदर्शन से तनाव

Spread the love

आरंग थाना क्षेत्र में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब सैकड़ों की संख्या में सतनामी समाज के लोग थाने के बाहर एकत्र होकर उग्र प्रदर्शन करने लगे। समाज का आरोप है कि कथित गौ सेवक गोल्डी शर्मा और उसके साथियों ने ग्राम गुदगुदा निवासी बलराम कुर्रे के साथ न केवल दुर्व्यवहार किया बल्कि पुलिस थाने के सामने ही उसके साथ मारपीट भी की। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भैंसों से भरे एक वाहन को कथित गौ सेवकों द्वारा पकड़े जाने के बाद से ही विवाद लगातार बढ़ रहा था। इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मारपीट की घटना सामने आने के बाद आक्रोश और बढ़ गया, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग आरंग थाना पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए थाने को छावनी में तब्दील कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *