The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

अवैध शराब बेचते पांच गिरफ्तार,150 पौव्वा अंग्रेजी शराब एवं बाइक जब्त

Spread the love

”उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव।जिले के पुलिस कप्तान संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश बढई एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ कृष्ण कुमार पटेल के दिशा निर्देश पर अवैध शराब विक्रय पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे निजात अभियान के तहत, थाना प्रभारी निरीक्षक शिवचन्द्रा को पृथक-पृथक मुखबीर से सूचना मिली की उपरोक्त आरोपियो के द्वारा अवैध रूप से शराब विक्रय किया जा रहा है, कि सूचना तस्दीक हेतु मुखबीर के बताये स्थान पर तत्काल टीम रवाना कर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।
रेड कार्यवाही के दौरान उपरोक्त आरोपियो को शराब विक्रय करते रंगे हाथो पकडा गया आरोपियो के कब्जे से कुल 150 पौवा गोवा स्पेशल व्हिस्की अंग्रेजी शराब एंव देशी मदिरा जप्त कर आरोपी के विरूध्द आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर माननीय कर न्यायालय पेश किया गया ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor