The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

भाटापारा स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग, 342 मामलों से 2,07, 720 रुपए राजस्व की प्राप्ती

Spread the love

रायपुर। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देश पर रायपुर मंडल में भाटापारा रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान दिनांक 14 मई, 2026 को चलाया गया। जिसमें भाटापारा रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले लगभग 193 यात्री पकड़े गए, जिससे 1,56,025 राजस्व प्राप्त हुआ। अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 91 यात्रियों से 48, 895 रूपये राजस्व प्राप्त हुआ, अधिक लगेज लेकर यात्रा करने वाले 21 यात्रियों से 2100 रूपये राजस्व प्राप्त हुआ और रेलवे स्टेशन पर कचरा फैलाने वाले 37 यात्रियों से 3700 रूपये राजस्व प्राप्त हुआ जो इस किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान में कुल 342 मामलों को दर्ज कर 2,07, 720 रुपए राजस्व प्राप्त किया गया। इस टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को टिकट लेने के प्रति जागरूक करना था ।
इस टिकट चेकिंग अभियान का संचालन सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद के द्वारा एवं 1 मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, 1 वाणिज्य निरीक्षक, 16 टिकट चेकिंग स्टाफ, 2 आरपीएफ स्टाफ शामिल रहे । रेल प्रशासन यात्रियों को आगाह किया है कि वे यात्रा हेतु उचित टिकट एवं रेल परिसर मे प्रवेश करने के पहले प्लेटफॉर्म टिकट अवश्य खरीदें। रेलगाड़ी एवं रेल परिसर को साफ सुथरा रखने में भी रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *