The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

राज्य का जनगणना 2027 पूरी करने वाला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पहला जिला बना

Spread the love

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिला ने भारत की जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण और मकानों की गणना में पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। निर्धारित समय-सीमा 30 मई होने के बावजूद, जिले ने 16 मई तक ही 100% कार्य पूरा कर एक नया कीर्तिमान रचा। जब 8 मई 2026 को कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने कार्यभार संभाला, तब जिले की जनगणना प्रगति केवल 6 प्रतिशत थी। राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को मिशन मोड में लेते हुए, उन्होंने निरंतर निगरानी और कड़े नीतिगत निर्णयों के माध्यम से महज 8 दिनों में आधे से अधिक ब्लॉकों का काम पूरा कर दिया। इस सफलता में 513 प्रगणक और 85 पर्यवेक्षक की मेहनत और समर्पण का विशेष योगदान रहा। कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर टीम का उत्साह बढ़ाया। इस पूरे महाअभियान में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम, जिसमें प्रमुख रूप से अमित बेक, विक्रांत अंचल, देवेंद्र सिरमौर, शेषनारायण जायसवाल, प्रीति शर्मा, अविनाश कुजूर, दशोदा अर्मो, नारायण साहू और अमलदीप मिंज शामिल थे, ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. देवांगन ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी और इसे जिले की मेहनत और समर्पण की प्रेरक सफलता बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *