The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

​दीपावली खरीदारी कर वापस आ रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा,2 की मौत एक दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल

Spread the love

जगदलपुर। जिले में साप्ताहिक बाजार से ग्रामीणों को लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 2 ग्रामीणों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक यह घटना दरभा थाना इलाके का है। दीपावली त्योहार की खरीददारी करने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण सप्ताहिक बाजार पहुंचे थे। खरीददारी करने के बाद पिकअप में सवार होकर वापस घर के लिए लौट रहे थे। तभी दरभा के रामपाल मोड़ पर पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 2 ग्रामीणों की मौत हो गई है। 1 दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल है। सभी घायलों को इलाज के लिए डिमरापाल अस्पताल भर्ती करवाया गया है। दरभा थाना प्रभारी ने यह जानकारी दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *