The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मंत्री की मौजूदगी में हुआ बवाल,युवा कांग्रेस पदाधिकारियों की आपस में हाथा पाई

Spread the love

अंबिकापुर। एक दिवसीय दौरे पर सरगुजा पहुंचे प्रभारी मंत्री डॉ. शिव डहरिया की मौजूदगी में युवा कांग्रेस पदाधिकारियों की अंबिकापुर के सर्टिक हाउस में पिटाई का मामला सामने आया था। सर्किट हाउस में भाजपाई कहकर युवा कांग्रेस पदाधिकारियों की पिटाई कर दी। पिटाई के वक्त सर्किट हाउस के अंदर प्रभारी मंत्री और अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी मौजूद थे। 2 गुटों में लड़ाई को देखते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने मामले को शांत करवाया। लेकिन दोनों गुटों का मामला गांधीनगर थाने पहुंच गया है। पुलिस के आलाअधिकारियों ने हाईप्रोफाइल मामला होने की वजह से दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज कर ली है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor