The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

वन विभाग की कार्रवाई के विरोध में ग्रामीणों ने कलेक्टोरेट घेरा

Spread the love

धमतरी। सिहावा थाने के ग्राम जैतपुरी में वन विभाग ने अतिक्रमण हटाने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण आज धमतरी कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन कर डीएफओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस प्रदर्शन को कांग्रेस का भी समर्थन मिला।
ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की टीम गांव पहुंचकर लोगों को जबरन घरों से उठाकर ले गई, इससे गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग की ओर से लगाए गए मारपीट के आरोपों को नकार दिया है।

गौरतलब है कि यह मामला उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के ग्राम जैतपुरी की है। जहां गरियाबंद डीएफओ अपनी टीम के साथ अतिक्रमण हटानेके लिए पहुंचे थे। इस दौरान वन विभाग और ग्रामीणों के बीच झूमाझटकी भी हुई थी। इसी दौरान डीएफओ बाल-बाल बचे। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कई लोगों को भी चोटें आई है।
घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण धमतरी कलेक्ट्रेट पहुंचे और वन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन विभाग ने बिना किसी पूर्व समझाइश के सख्त कार्रवाई की, जिससे गांव में भय और असंतोष का माहौल बन गया है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भी ग्रामीणों का समर्थन करते हुए प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *