The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

खाद कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, 7 दुकानों के लाइसेंस निलंबित

Spread the love

जिले में खाद की कालाबाजारी और अनियमित विक्रय के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम लगातार छापामार जांच कर रही है, जिसके तहत खाद विक्रय में गड़बड़ी पाए जाने पर सात दुकानदारों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए हैं, जिससे खाद कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। कृषि उपसंचालक तरुण प्रधान ने बताया कि जांच के दौरान संबंधित दुकानों में अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है और सभी दुकानदारों को सात दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया है, साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि तय समय में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो उनके लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *