खुशवंत साहेब ने कांग्रेस की गुटबाजी और भ्रष्टाचार पर साधा निशाना
खुशवंत साहेब ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर टीएस सिंहदेव और दीपक बैज के बीच चल रही बयानबाजी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में कई गुट हैं। उन्होंने कहा कि टीएस सिंहदेव गुट, दीपक बैज गुट, भूपेश गुट और अन्य गुट लगातार सक्रिय हैं, जिससे पार्टी में गुटबाजी का माहौल बना हुआ है। खुशवंत साहेब ने यह भी कहा कि कांग्रेस हमेशा परिवारवाद की पार्टी रही है और अपनी ही पार्टी को संभाल नहीं पा रही, फिर देश संभालने की बात करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता केवल भ्रष्टाचार के लिए सत्ता में आना चाहते हैं।

