The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeMadhya Pradesh

सीहोर में फर्जी मेडिकल डिग्री रैकेट का खुलासा, सरकारी रेडियोग्राफर ही मास्टरमाइंड

Spread the love

सीहोर जिले के बिलकिसगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ रेडियोग्राफर हीरा सिंह कौशल फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने और बेचने वाले रैकेट का मास्टरमाइंड निकला है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मामला सामने आने के बाद आरोपी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है और दमोह पुलिस ने उसे भोपाल से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी लंबे समय से सरकारी नौकरी की आड़ में फर्जी डिग्रियों का काला कारोबार चला रहा था और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कई लोगों को फर्जी डिग्री के आधार पर डॉक्टर बनवाकर नौकरी दिलाने में शामिल था। अब तक 12 से अधिक फर्जी डॉक्टरों के नाम सामने आए हैं, जिन्होंने उससे डिग्रियां खरीदी थीं, जिनकी पहचान के लिए पुलिस अलग-अलग जिलों में छापेमारी कर रही है। शुरुआती जांच में कई डॉक्टरों की डिग्रियां और रजिस्ट्रेशन भी फर्जी पाए गए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *