The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

मोहरा गांव में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण, तीन लोगों पर केस दर्ज

Spread the love

बिलासपुर जिले में एक बार फिर धर्मांतरण का मामला सामने आया है। रविवार को ग्राम मोहरा में प्रार्थना सभा के दौरान प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप लगे हैं। शिकायत मिलने पर सीपत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर मालिक समेत अन्य लोगों को हिरासत में लिया। शिकायतकर्ता सुमित यादव ने पुलिस को बताया कि 24 मई 2026 की सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि राम स्वरूप सूर्यवंशी अपने घर में प्रार्थना सभा आयोजित कर रहे हैं, जहां ईसाई धर्म का प्रचार कर लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सूचना पर वह धीरज भोई, सुभाष साहू और शुभांशू भोई के साथ मौके पर पहुंचे, जहां राम स्वरूप सूर्यवंशी, जितेंद्र सूर्यवंशी और पंकज कुमार करियारे मौजूद मिले। आरोप है कि वहां लोगों को बेहतर सुविधाएं, अच्छे घर में शादी और मुफ्त इलाज का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था तथा हिंदू देवी-देवताओं के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। मौके पर बाइबल और नाश्ते की व्यवस्था भी मिली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 और छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम, 1968 की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *