The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Madhya Pradesh

एमपी ने गेहूं खरीदी में बनाया रिकॉर्ड, 102 लाख मीट्रिक टन के साथ देश में नंबर-1

Spread the love

मध्य प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीदी ने इस बार नया इतिहास रच दिया है। राज्य सरकार के उपार्जन अभियान के तहत प्रदेश देशभर में गेहूं खरीदी के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गया है। इस सीजन में अब तक 13 लाख 27 हजार किसानों से रिकॉर्ड 102 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है, जो पिछले चार वर्षों के सभी रिकॉर्ड तोड़ने के साथ बीते 10 वर्षों का सबसे बड़ा उपार्जन माना जा रहा है। किसानों को उनकी उपज का भुगतान भी तेजी से किया जा रहा है और अब तक 22,165 करोड़ रुपये सीधे डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में ट्रांसफर किए जा चुके हैं। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने गेहूं खरीदी की अंतिम तिथि 23 मई से बढ़ाकर 28 मई कर दी है, ताकि बाकी किसान भी अपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेच सकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *