The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalMISC

बरेला निसर्ग वॉटर पार्क में करंट से युवक की मौत, पार्क सील

Spread the love

बरेला स्थित निसर्ग वॉटर पार्क में करंट लगने से युवक की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वॉटर पार्क को सील कर दिया है। घटना के बाद प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया, जिसमें राजस्व, पुलिस, खाद्य सुरक्षा और विद्युत विभाग के अधिकारी शामिल थे। निरीक्षण के दौरान टीम ने वॉटर पार्क में कई अनियमितताएं पाईं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब रांझी झंडा चौक निवासी साजन विश्वकर्मा अपने तीन दोस्तों के साथ वॉटर पार्क घूमने गया था। फिसल पट्टी (वाटर स्लाइड) से नीचे उतरते समय वह अचानक लोहे की रेलिंग में फैले करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor