The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भाजपा पार्षद के दफ्तर में घुसकर बदमाशों ने किया तोड़-फोड़,जान से मारने की धमकी,आरोपी फरार

Spread the love

रायपुर । रायपुर के पंडरीतराई इलाके में भाजपा पार्षद प्रमोद साहू के दफ्तर में घुसकर कुछ बदमाशों ने तोड़-फोड़ की है।इस मामले में अब देवेंद्र नगर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज की है। इस वारदात में वार्ड के ही कुछ युवकों का हाथ है। मंगलवार की सुबह पुलिस पार्षद के कार्यालय पहुंचकर घटना स्थल की जांच कर रही है। घटना के वक्त मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।बदमाशों ने हमला पार्षद के करीबी और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश सह कार्यालय मंत्री भगवान यादव पर किया है। भगवान ने बताया कि सोमवार को ऑफिस में वो पार्षद कार्यालय सहायक हेमलाल देवदास के साथ थे। तभी वहां मोहल्ले के राहुल पांडे और उसके साथ 4-5 लड़के घुस आए। इन लड़कों ने भगवान यादव को मुक्के और घूंसों से पीट दिया। मर्डर करने की धमकियां देने लगे। दफ्तर में रखी कुर्सी,टेबल उठाकर पटके, कांच भी तोड़ दिया। करीब 30 मिनट तक बवाल करने के बाद युवक भाग गए। फिलहाल राहुल और उसके साथी फरार हैं। पुलिस इनका पता लगा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *