Tuesday, November 17, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

आरोपियों ने वृद्ध महिला से 6 लाख लूट कर हुआ फरार,मामला दर्ज

Spread the love

कोरबा। 2 नकाबपोश लुटेरों ने वृद्ध को रस्सी से बांधकर 6 लाख रुपए लूट लिए हैं। इतना ही नहीं लुटेरों ने वृद्ध को पीटा जिससे वृद्ध को चोटें आई है। मामला जिले के हरदीबाजार पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम खम्हरिया का है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खम्हरिया के साहू मोहल्ले में रहने वाली गिरजा सोनी 60 वर्ष के पति की मौत काफी पहले हो चुकी है। उसका पति सोने के जेवर बनाने का काम करता था। बताया जा रहा है कि 18 अक्टूबर की रात 2 नकाबपोश लुटेरे घर के अंदर घुस गए। दोनों आरोपी ने वृद्ध से जेवर व नगद उनके हवाले कर देने की बात कही। वृद्ध ने आलमारी की चाबी देने में आनाकानी की तो लुटेरों ने वृद्ध की पिटाई कर दी। आरोपियों ने वृद्ध से चाबी छिन कर करीब 8.50 तोला सोना व आधा किलो चांदी के जेवर समेत 1.10 लाख रुपए समेट कर चंपत हो गए। जेवर की कीमत 4.90 लाख बताई जा रही। इस तरह लुटेरों ने 6 लाख की लूट कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor