The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhState

राज्य सरकार का फैसला आईएफएस अरुण पांडे बने नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख

Spread the love

अरुण पांडे को राज्य सरकार ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) और वन बल प्रमुख के रूप में नियुक्त कर दिया है। इस संबंध में मंत्रालय से आदेश जारी कर दिया गया है। वे मौजूदा PCCF व्ही. श्रीनिवासन राव की जगह लेंगे, जो 31 मई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, इस नियुक्ति को लेकर डीपीसी (डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी) की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें अरुण पांडे, अनिल साहू और कौशलेंद्र कुमार के नामों पर चर्चा हुई। अंतिम निर्णय के बाद अरुण पांडे के नाम पर मुहर लगाई गई और उन्हें राज्य के वन विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *