The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeMadhya Pradesh

कटनी में फर्जी डॉक्टरों पर कार्रवाई बेस्ट केयर क्लीनिक’ सील

Spread the love

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में फर्जी चिकित्सकों और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विकासखंड बड़वारा के ग्राम विलायतकला में संचालित ‘बेस्ट केयर क्लीनिक’ पर छापामार कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर ने बताया कि शिकायत मिलने पर जिला स्तरीय जांच टीम का गठन किया गया था, जिसमें जिला चिकित्सालय के सर्जिकल स्पेशलिस्ट डॉ. रीतेश दुबे और प्रभारी नर्सिंग होम नितिन तपा शामिल थे। जांच के दौरान पाया गया कि क्लीनिक का संचालन जाकिर हुसैन नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था, जिसने स्वयं को BAMS डॉक्टर बताया लेकिन किसी भी प्रकार के दस्तावेज या मध्य प्रदेश मेडिकल काउंसिल का पंजीयन प्रस्तुत नहीं कर सका। साथ ही क्लीनिक में बिना अनुमति के एलोपैथी दवाइयों से इलाज किया जा रहा था और 5 बेड पर मरीज भर्ती पाए गए। मौके से करीब 50 प्रकार की एलोपैथी दवाइयां जब्त की गईं। गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए क्लीनिक को तत्काल सील कर दिया गया और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अवैध स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor